छात्रों का पंजीकरण चार से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 11:36 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी बच्चों का आधार पंजीकरण करने के लिए मेगा शिविर का आयोजन चार जनवरी से नौ जनवरी तक किया जायेगा. यह शिविर अमृतनगर उच्च विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जायेगा. यह निर्देश उपायुक्त मुकेश कुमार ने दी. उन्होंने […]
विज्ञापन
हजारीबाग : सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी बच्चों का आधार पंजीकरण करने के लिए मेगा शिविर का आयोजन चार जनवरी से नौ जनवरी तक किया जायेगा. यह शिविर अमृतनगर उच्च विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जायेगा.
यह निर्देश उपायुक्त मुकेश कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि शिविर का प्रचार-प्रसार जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, समाज कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि जिले के 765 आंगनबाड़ी केंद्रों में 182768 छोटे बच्चे निबंधित हैं. उनका आधार बनाने के लिए 1213 संकुल बनाये गये हैं.
जिसके माध्यम से शेष बच्चों का आधार पंजीयन कराया जाना है. इस शिविर में पांच वर्ष से 18 वर्ष के स्कूली विद्यार्थी भी जिनका अब तक आधार पंजीकरण नहीं हुआ है वे इस शिविर में आकर अपना आधार पंजीकरण करा सकेंगे. जिले के डीपीओ, यूआइडी प्रवीण कुमार को मेगा शिविर के सफल संचालन की जिम्मेवारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










