दंपती से लूटपाट महिला को लगी गोली

Published at :02 Jan 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
दंपती से लूटपाट महिला को लगी गोली

बड़कागांव : थाना क्षेत्र के अंबाजीत हजारीबाग रोड स्थित मोतरा घाटी में शुक्रवार देर शाम लुटेरों ने एक दंपती के साथ छिन्नतई की व गोली चालन किया. जिसमें महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार ग्राम कांडतरी निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी के साथ हजारीबाग से अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. इसी दौरान लुटेरों […]

विज्ञापन
बड़कागांव : थाना क्षेत्र के अंबाजीत हजारीबाग रोड स्थित मोतरा घाटी में शुक्रवार देर शाम लुटेरों ने एक दंपती के साथ छिन्नतई की व गोली चालन किया. जिसमें महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार ग्राम कांडतरी निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी के साथ हजारीबाग से अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे.
इसी दौरान लुटेरों ने विनोद को रोक लिया. उसने भागने की कोशिश की तो लुटेरों ने गोली चला दी. गोली उसकी पत्नी को लगी. इससे वह घायल हो गयी. उसके बाद लुटेरों ने लूटपाट शुरू किया. लुटेरों की संख्या सात-आठ बतायी जाती है. सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना की जानकारी ले रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola