12 बजते ही जश्न में डूबा शहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jan 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : सतरंगी रोशनी के बीच डीजे का धमाल, हर तरफ हंसते-मुस्कुराते चेहरे और नये साल के स्वागत के जश्न में डूबा रहा हजारीबाग शहर. साल के आखिरी शाम को यादगार विदाई दी गयी. न्यू ईयर का शानदार वेलकम किया गया. कैनरी इन होटल में फैमिली के लिए अनलिमिटेड फूड विद म्यूजिकल नाइट का आयोजन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : सतरंगी रोशनी के बीच डीजे का धमाल, हर तरफ हंसते-मुस्कुराते चेहरे और नये साल के स्वागत के जश्न में डूबा रहा हजारीबाग शहर. साल के आखिरी शाम को यादगार विदाई दी गयी. न्यू ईयर का शानदार वेलकम किया गया.
कैनरी इन होटल में फैमिली के लिए अनलिमिटेड फूड विद म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया था. संचालक सीके सिंह आगंतुकों का स्वागत कर उन्हें नये साल की बधाई दे रहे थे. होटल सनराइज में म्यूजिक का तड़का लगाने के लिए स्पेशल डीजे लगाया गया था. जहां हर तरफ खुशी, जश्न और उल्लास का माहौल था. इन सबके बीच फेवरिट म्यूजिक ने इस उत्साह को और भी बढ़ा दिया. डीजे वाले बाबू..,आज की पार्टी.., सेल्फी ले ले रे, चिट्टियां कलाइयां.., सूरज डूबा है..,गुलाबो जरा इत्र आदि गाने ने न्यू ईयर पार्टी का रोमांच और भी बढ़ा दिया. 12 बजते ही लोग एक-दूसरे को न्यू ईयर की बधाई देने लगें.
चारों ओर अतिशबाजी शुरु हो गयी. स्काई लोक, सर्माट इन, ऑफिसर क्लब के अलावा कई जगहों पर न्यू ईयर की पार्टी मनायी गयी. शहर की सड़कों व चौक-चौराहों पर आतिशबाजी की गयी.
मोटरसाइकिल का हॉर्न और लाइट जला कर भी लोग खुशियां मना रहे थे. मोबाइल से एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी था. कार्यक्रम में उपस्थित लोग एक-दूसरे से गले मिल कर नये साल की बधाई देते दिखे. लोगों ने बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










