मॉडल पंचायत बनेगा परासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम को लेकर सांसद, विधायक व डीसी की बैठक विकास की योजना तैयार करने का दिया गया निर्देश इचाक : सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित परासी पंचायत के विकास की योजना तैयार करने के लिए बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बैठक हुई. इसमें कोडरमा सांसद रविंद्र कुमार राय, उपायुक्त […]
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम को लेकर सांसद, विधायक व डीसी की बैठक
विकास की योजना तैयार करने का दिया गया निर्देश
इचाक : सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित परासी पंचायत के विकास की योजना तैयार करने के लिए बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बैठक हुई. इसमें कोडरमा सांसद रविंद्र कुमार राय, उपायुक्त मुकेश कुमार, बरकट्ठा विधायक जानकी प्रसाद यादव समेत जिला व प्रखंड के सभी विभाग के अधिकारी शामिल हुए.
इससे पूर्व उपायुक्त ने सांसद, विधायक व अधिकारियों के साथ परासी पंचायत के परासी, कुटुमसुकरी व छावनी गांव का दौरा कर मॉडल गांव बनाने को लेकर संभावित स्थानों का अवलोकन किया. साथ ही पदाधिकारियों को जगह-जगह पर विकास की रूपरेखा तैयार करने को लेकर निर्देश दिये.
उपस्थित लोग
मौके पर बीडीओ रामगोपाल पांडे, सीओ द्वारिका बैठा, जिले के सभी विभाग के अधिकारी के अलावा सांसद प्रतिनिधि अशोक कपरदार, सत्यनारायण सिंह, आरके मेहता, बटेश्वर मेहता, विधायक प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता, जिलाध्यक्ष टुनू गोप, प्रखंड अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुखिया निर्मल कुमार, परमेश्वर रविदास, भागवत मेहता समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे.
विकास योजनाओं का प्रारूप तैयार करें: उपायुक्त
डीसी मुकेश कुमार ने परासी पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिये. जिसमें पंचायत को नशामुक्त बनाने, खुले शौच से मुक्ति दिलाने, पंचायत को पूर्ण साक्षर बनाने, स्कूलों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने, आंगनबाड़ी व पीडीएस दुकानों को बेहतर बनाने, पंचायतस्तर पर खाली पड़े पदों पर नियुक्ति करने, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कराने के अलावा मॉडल के रूप में विकसित करने लायक अन्य संभावनाओं को भी यथाशीघ्र योजना बनाने का निर्देश दिया.
संभावित स्थानों का किया अवलोकन
सांसद, विधायक व उपायुक्त ने परासी पंचायत को मॉडल बनाने के लिए विकास के संभावनाएं को लेकर स्थल निरीक्षण किया. जिसमें केएन हाई स्कूल इचाक, मिशन स्कूल इचाक, रानीपोखर, सूर्य मंदिर तालाब, भगवती मंठ, नावापोखर, पांड़े पोखर, सुसारी पोखर, अधूरे पड़े स्टेडियम, इचाक बाजार व नेत्रहीन विद्यालय का निरीक्षण कर योजना बनाने का सुझाव अधिकारियों को दिया. डीसी ने नेत्रहीन बच्चों को तत्काल 25 कंबल उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










