कटकमसांडी में ठंड से चार मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2015 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी : कटकमसांडी प्रखंड स्थित खपरियावां और बनहा गांव में दो दिनों में ठंड से चार लोगों की मौत हो गयी. 28 दिसंबर को बनहा निवासी इदरीश अंसारी (75) आैर खपरियावां के रामचंद्र राम ने दम ताेड़ दिया. वहीं 29 दिसंबर को खपरियावां के सीताराम साव (60) व बनहा निवासी तेजन साव (65) की माैत […]
विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमसांडी प्रखंड स्थित खपरियावां और बनहा गांव में दो दिनों में ठंड से चार लोगों की मौत हो गयी. 28 दिसंबर को बनहा निवासी इदरीश अंसारी (75) आैर खपरियावां के रामचंद्र राम ने दम ताेड़ दिया. वहीं 29 दिसंबर को खपरियावां के सीताराम साव (60) व बनहा निवासी तेजन साव (65) की माैत हाे गयी.
परिजनाें के मुताबिक बीमारी आैर ठंड से बचने के उचित इंतजाम नहीं रहने के कारण इन लाेगाें की जान गयी. इस बीच खपरियावां पंचायत की मुखिया मंजू मिश्र ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी सुविधा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.
सीआे ने दिया कंबल बांटने का निर्देश : इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत है. इस बीच कटकमसांडी के सीओ संतोष कुमार ने सभी पंचायत सेवक व संबंधित कर्मचारियाें को क्षेत्र में कंबल वितरण करने का निर्देश दे दिया है. सीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










