क्रिसमस पर मिस्सा पूजा का आयोजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों तथा चरनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रूपांतरण महागिरजा घर में रात 11 बजे मिस्सा पूजा मुख्य अनुष्ठाता बिशप आनंद जोजो ने किया. रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म पर ग्लोरिया गीत गाया गया. मिस्सा पूजा के बाद चरनी के सामने बिशप ने केक काटा. सभी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों तथा चरनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रूपांतरण महागिरजा घर में रात 11 बजे मिस्सा पूजा मुख्य अनुष्ठाता बिशप आनंद जोजो ने किया.
रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म पर ग्लोरिया गीत गाया गया. मिस्सा पूजा के बाद चरनी के सामने बिशप ने केक काटा. सभी लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. गले मिले. नाच-गान हुआ.
धार्मिक मिस्सा पूजा के दौरान गीत संचालन कोर्रा के ईसाई धर्मावलंबियों ने किया. मिस्सा पूजा में फादर जॉर्ज चिटडी, एंथोनी रेमंड, विजय और अन्य पुरोहित उपस्थित थे. शहर के सीएनआइ चर्च, जीएल चर्च एवं सिंघानी चर्च में मिस्सा पूजा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










