ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस आज

Published at :24 Dec 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस आज

हजारीबाग : ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी गुरुवार को सुबह दस बजे निकाली जायेगी. यह जुलूस जामा मसजिद से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुए दोपहर डेढ़ बजे जामा मसजिद पहुंचेगा. जुलूस केंद्रीय कमेटी के महासचिव मो शकील बिहारी, मो अलाउद्दीन हवारी, रजीउद्दीन उर्फ इनाम खान, रफअत इमाम, हाजी इनामुद्दीन, हाजी जमील खान, […]

विज्ञापन
हजारीबाग : ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी गुरुवार को सुबह दस बजे निकाली जायेगी. यह जुलूस जामा मसजिद से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुए दोपहर डेढ़ बजे जामा मसजिद पहुंचेगा.
जुलूस केंद्रीय कमेटी के महासचिव मो शकील बिहारी, मो अलाउद्दीन हवारी, रजीउद्दीन उर्फ इनाम खान, रफअत इमाम, हाजी इनामुद्दीन, हाजी जमील खान, नजावत खान, इमित्याज कुरैशी, शहजाद अख्तर, इरफान अहमद, नेजाम राइन, सलीम खान आदि जुलूस की तैयारी में लगे हुए हैं. जुलूस में शामिल लोगों से अपील की गयी है कि सिर्फ एक डीजे साउंड लगाये. किसी भी तरह का नारा नहीं लगेगा. सिर्फ जुलूस-ए-मोहम्मदी से संबंधित नारा लगेगा.
मुवे-ए-मुबारक का जियारत आज
जामा मसजिद में हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और गौसे पाक का मु-ए-मुबारक, हजरत मोहम्मद स.अ. के रोजे की खाख शरीफ, जन तुलबकी की खाख, राजे का रंग मुबारक, खाने काबा का गिलाब, इमामे हुसैन र.अ. अब्बास र.अ., हजरत गौसेपाक का चादर मुबारक का जियारत लोग कर सकेंगे. ईद मिलादुन्नबी के दिन सुबह छह बजे से रात सात बजे तक जामा मसजिद पहुंच कर जियारत कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola