आपके विश्वास पर खरा उतरूंगी : अनिता

Published at :23 Dec 2015 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
आपके विश्वास पर खरा उतरूंगी : अनिता

हजारीबाग : सदर प्रखंड मध्य क्षेत्र -17 से जिप सदस्य की विजयी प्रत्याशी अनिता देवी ने क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हम पर विश्वास किया है उस पर मैं खरी उतरूंगी. सरकारी योजनाओं को क्षेत्र के जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा. हमारी जीत जनता की जीत […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सदर प्रखंड मध्य क्षेत्र -17 से जिप सदस्य की विजयी प्रत्याशी अनिता देवी ने क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हम पर विश्वास किया है उस पर मैं खरी उतरूंगी. सरकारी योजनाओं को क्षेत्र के जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा. हमारी जीत जनता की जीत है. अशोक कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है.
हर खेत तक सिंचाई की व्यवस्था, सड़क, बिजली,पानी एवं शिक्षा के स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जायेगा. डॉ दीपक कुमार कुशवाहा ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास का काम करेंगे. हर वर्ग को सम्मान एवं समाज में समरसता लाने का काम करेंगे. दिनेश कुमार ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम किया जायेगा. खेलकूद के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola