अपहरण मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Published at :18 Dec 2015 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव : उरीमारी कांटा बाबू सह हरली निवासी रोशन महतो अपहरण कांड मामले में पुलिस ने छापामारी कर दो और अारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव के रहनेवाले हैं. एक आरोपी निर्मल महतो (पिता कैला महतो) को जोरदाग घर से तथा प्रमोद साव (पिता मंगर साव) को […]

विज्ञापन
बड़कागांव : उरीमारी कांटा बाबू सह हरली निवासी रोशन महतो अपहरण कांड मामले में पुलिस ने छापामारी कर दो और अारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव के रहनेवाले हैं. एक आरोपी निर्मल महतो (पिता कैला महतो) को जोरदाग घर से तथा प्रमोद साव (पिता मंगर साव) को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया. छापामारी दल में उरीमारी ओपी प्रभारी अवधेश सिंह, बड़कागांव थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा तथा केरेडारी थाना प्रभारी नवल प्रताप तिग्गा सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे.
इस अपहरण कांड में दो अारोपी झमन भुइयां ग्राम तपसा एवं कार्तिक महतो ग्राम सिकरी दोनों का थाना सिमरिया को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है. बड़कागांव उरीमारी कांड संख्या 221/15 धारा 364, 34 भादवि के तहत अपहरण कांड में आठ लोगों को नामजद एवं अन्य दो अज्ञात पर मामला दर्ज है. बता दें कि घटना को एक नवंबर 2015 को रात आठ बजे बड़कागांव-उरीमारी पसरिया चोर मोड़ से अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार निर्मल महतो के पास से दो मोबाइल भी जब्त किया गया है.
रोशन महतो के परिजन से लगभग 10 लाख रुपये लेवी लेकर दूसरे दिन उसे मुक्त किया गया था. पुलिस के अनुसार निर्मल ने दोनों मोबाइल लेवी की राशि के बंटवारे के बाद खरीदा था. बंटवारा में निर्मल को एक लाख रुपये दिया गया. बाद में 60 हजार रुपये हथियार खरीदने के नाम पर वापस ले लिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola