सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Published at :18 Dec 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

चरही : चरही थाना क्षेत्र के शिव सुशीला नर्सिंग होम के समीप एनएच-33 में हुई सड़क दुर्घटना में केरेडारी, बरियातू कंडाबेर निवासी दीपक साव (35) व रघुनंदन साव (38) की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह सवा दस बजे की है. मोटरसाइकिल से मांडू जा रहे दोनों युवकों को एनएच-33 में हजारीबाग से रांची […]

विज्ञापन
चरही : चरही थाना क्षेत्र के शिव सुशीला नर्सिंग होम के समीप एनएच-33 में हुई सड़क दुर्घटना में केरेडारी, बरियातू कंडाबेर निवासी दीपक साव (35) व रघुनंदन साव (38) की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह सवा दस बजे की है. मोटरसाइकिल से मांडू जा रहे दोनों युवकों को एनएच-33 में हजारीबाग से रांची की ओर जा रहे ट्रक (डब्ल्यूबी29/ 7218) ने पीछे से धक्का मार दिया और दोनों को रौंदते आगे बढ़ गया. जबकि मोटरसाइकिल ट्रक में फंस गयी.
ट्रक मोटरसाइकिल को घसीटते हुए चरही घाटो चौक तक ले गया. यहां मोटरसाइकिल में आग लग गयी, तो चालक व उपचालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गये. घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर एक घंटा तक रोड जाम कर दिया. चरही पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में कर चरही थाना ले आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola