अब नेशनल पार्क नहीं आते हैं विदेशी पर्यटक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है. वन विभाग के वनपाल व वनरक्षियों के भरोसे पर्यटक वहां पहुंचते हैं. एनएच-33 पथ से 10 किमी दूर घने जंगल में रजडेरवा स्थित है. सरकारी वाहन के नहीं रहने के कारण पर्यटक अपनी जिम्मेवारी पर अपने वाहन को भी साथ […]
विज्ञापन
इचाक : नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है. वन विभाग के वनपाल व वनरक्षियों के भरोसे पर्यटक वहां पहुंचते हैं. एनएच-33 पथ से 10 किमी दूर घने जंगल में रजडेरवा स्थित है. सरकारी वाहन के नहीं रहने के कारण पर्यटक अपनी जिम्मेवारी पर अपने वाहन को भी साथ ले जाते हैं.
बिजली नहीं रहने व मोबाइल नेटवर्क नहीं पकड़ने के कारण पर्यटक रात को अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं. पर्यटकों को आकर्षित करनेवाले पशुओं में चीता,भालू,शेर, गैंडा,हाथी की कमी है. केज के अंदर रहनेवाले जानवर चीतल,सांभर, बंदर,कोटरा को भी पर्यटक बेहतर ढंग से नहीं देख पाते हैं. मात्र नील गाय को पर्यटक करीब से देख पाते हैं. रात को लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण इन जानवरों को देखना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










