जिनगा गांव में ठंड से एक व्यक्ति की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

दारू : दारू प्रखंड के जिनगा गांव में एक व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हो गयी. मृतक शिव कुमार महतो (45) पिता स्व कौलेश्वर महतो मजदूरी कर अपने परिवार का भरन-पोषण करते थे. इनकी मृत्यु 16 दिसंबर की रात करीब 10 बजे अचानक ठंड लगने से हो गयी. इनकी पत्नी संगीता देवी ने बताया […]
विज्ञापन
दारू : दारू प्रखंड के जिनगा गांव में एक व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हो गयी. मृतक शिव कुमार महतो (45) पिता स्व कौलेश्वर महतो मजदूरी कर अपने परिवार का भरन-पोषण करते थे. इनकी मृत्यु 16 दिसंबर की रात करीब 10 बजे अचानक ठंड लगने से हो गयी. इनकी पत्नी संगीता देवी ने बताया कि इनकी मौत ठंड से हुई है.
घर में ठंड से बचने का पर्याप्त साधन नहीं है. इनकी मृत्यु के बाद घर में आर्थिक संकट पैदा हो गया है. शिव कुमार अपने पीछे पत्नी समेत तीन बच्चे छोड़ गये हैं.
दारू प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य देवकुमार राज के नेतृत्व में जिनगा के ग्रामीणों ने दारू बीडीओ सीमा कुमारी को एक आवेदन दिया है. मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता व लाभ देने की मांग की है. बीडीओ सीमा कुमारी ने तत्काल मृतक के परिजनों को 15 किलो अनाज उपलब्ध करा कर सरकारी योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










