बरही पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप, पुलिस का इनकार

Published at :17 Dec 2015 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
बरही पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप, पुलिस का इनकार

बरही : पूनम कुमारी के पिता प्रकाश विश्वकर्मा ने बरही थाना प्रभारी रामपूजन सिंह पर पक्षपात करने व अारोपी पक्ष के साथ सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया़ उनका कहना है कि मेरी पुत्री पूनम की बरामदगी के बाद पुलिस ने बिना मुझे बताये अारोपी सुधीर पासवान के परिजनों को सौंप दिया, जो गलत कार्रवाई है़ […]

विज्ञापन
बरही : पूनम कुमारी के पिता प्रकाश विश्वकर्मा ने बरही थाना प्रभारी रामपूजन सिंह पर पक्षपात करने व अारोपी पक्ष के साथ सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया़ उनका कहना है कि मेरी पुत्री पूनम की बरामदगी के बाद पुलिस ने बिना मुझे बताये अारोपी सुधीर पासवान के परिजनों को सौंप दिया, जो गलत कार्रवाई है़
अारोपी सुधीर पासवान ने मेरी पुत्री पूनम का अपहरण किया था़ मेरे आवेदन पर बरही थाना में सुधीर पासवान और उसके एक भाई के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई है़
पुलिस अपहरण के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है़, उन्हें राहत दे रही है़ बरामदगी के बाद मेरी पुत्री पूनम को मेरे हवाले किया जाना चाहिए था़, पर उसे आरोपी पक्ष को सुपुर्द कर पुलिस ने आरोपी से सांठ-गांठ का प्रमाण दिया है़ मेरी मांग है कि मेरी पुत्री को मुझे सौंपा जाये और अारोपी को गिरफ्तार किया जाये.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
बरही थाना प्रभारी रामपूजन सिंह ने पक्षपात और अारोपी के साथ सांठ-गांठ के आरोप को खारिज किया है़
इनका कहना है कि पूनम ने अपहरण की बात से इनकार किया है. उसने राजी- खुशी से सुधीर पासवान के साथ विवाह कर लेने की बात स्वीकारी़ साथ ही अपने माता-पिता के साथ जाने से भी इनकार कर दिया है़
इस परिस्थिति में उसे उसके ससुराल पक्ष के जिम्मे दे दिया गया़ उसका पति अारोपी है इसलिए वह सामने नहीं आया़ पूनम को उसके पति सुधीर पासवान के एक भाई के हवाले किया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola