1700 रुपये क्विंटल बिकेगा धान

Published at :13 Dec 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
1700 रुपये क्विंटल बिकेगा धान

1700 रुपये क्विंटल बिकेगा धानइसके लिए राज्य खाद्य निगम उत्तरी छोटानागपुर को अधिकृत किया गया केरेडारी. राज्य सरकार किसानों का धान केंद्रीय अनुशंसित समर्थन मूल्य के आधार पर 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी. राज्य खाद्य निगम उत्तरी छोटानागपुर को इसके लिए अधिकृत किया गया है. धान खरीदने का आदेश राज्य खाद्य निगम […]

विज्ञापन

1700 रुपये क्विंटल बिकेगा धानइसके लिए राज्य खाद्य निगम उत्तरी छोटानागपुर को अधिकृत किया गया केरेडारी. राज्य सरकार किसानों का धान केंद्रीय अनुशंसित समर्थन मूल्य के आधार पर 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी. राज्य खाद्य निगम उत्तरी छोटानागपुर को इसके लिए अधिकृत किया गया है. धान खरीदने का आदेश राज्य खाद्य निगम के स्थान पर एफसीआइ भारतीय खाद्य निगम से कराया जाये. सरकार के इस निर्णय से क्षेत्र के किसान काफी खुश हैं. पिछले कुछ वर्षों से राज्य खाद्य निगम के मनमानी एवं भ्रष्टाचार के कारण किसानों को समय पर उनके उपज का मूल्य नहीं मिल पाता था. बल्कि भ्रष्टाचार के कारण किसानों को कई तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. किसानों की इस समस्या को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के समक्ष बालेश्वर कुमार ने उठाया था. इस पर जयंत सिन्हा ने संज्ञान लेते हुए एक पत्र झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को भेजा. सरयू राय ने जयंत सिन्हा के पत्र को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola