ओके...राष्ट्रीय लोक अदालत लगी, 10 बेंचों का गठन किया गया

Published at :12 Dec 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...राष्ट्रीय लोक अदालत लगी, 10 बेंचों का गठन किया गया

अोके…राष्ट्रीय लोक अदालत लगी, 10 बेंचों का गठन किया गया 12कोडपी2लोक अदालत का उद्घाटन करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह.12कोडपी3संबोधित करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह.12कोडपी4उपस्थित अधिवक्ता व अन्य.हेडलाइन…1133 मामले निष्पादित, 68 लाख की राजस्व वसूली प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का […]

विज्ञापन

अोके…राष्ट्रीय लोक अदालत लगी, 10 बेंचों का गठन किया गया 12कोडपी2लोक अदालत का उद्घाटन करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह.12कोडपी3संबोधित करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह.12कोडपी4उपस्थित अधिवक्ता व अन्य.हेडलाइन…1133 मामले निष्पादित, 68 लाख की राजस्व वसूली प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान 10 बेंचों के माध्यम से 1133 मामले निष्पादित किये गये. करीब 68 लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई. लोक अदालत में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इससे पहले लोक अदालत के कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिन्हा व अन्य ने किया. अपने संबोधन में प्रधान जिला जज ने कहा कि लोक अदालत आज पहचान की मोहताज नहीं है. लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता दोनों एक दूसरे को सहयोग करें, तो लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. जिला जज प्रथम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत एक तरह का बाईपास है, जो लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है. इससे समय एवं पैसों की बचत होती है. जिला जज द्वितीय रामाशंकर सिंह ने कहा कि लोगों का उत्साह ही लोक अदालत की सफलता का परिचायक है. एसपी नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लोगों को मदद करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए तत्पर है. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलुजा ने कहा कि संघ लोक अदालत की सफलता के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है. 10 बेंचों का किया गया था गठनलोक अदालत में विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए 10 बेंचों का गठन किया गया था. बेंच नंबर 1 में अरुण कुमार सिंह जिला जज प्रथम व कुमार रौशन अधिवक्ता, बेंच नं 2 में रामा शंकर सिंह जिला जज द्वितीय व अंशुमन कुमार पांडे अधिवक्ता, बेंच संख्या तीन में रामजीत यादव सीजेएम, कंचन गोपाल भारती अधिवक्ता, बेंच संख्या चार में श्वेता कुमारी एसीजेएम, नीरा जायसवाल अधिवक्ता, बेंच संख्या पांच में कुसुम कुमारी जेएम प्रथम श्रेणी सह सिविल जज (जूनियर डीविजन) एवं भुनेश्वर राणा अधिवक्ता, बेंच संख्या छह में सुर्यमणी त्रिपाठी एसडीजेएम, डौली प्रधान अध्यक्ष पीएलए, बेंच नंबर सात में दिव्या मिश्रा जेएम प्रथम श्रेणी एवं रिशिकांत सिन्हा अधिवक्ता, बेंच नं. आठ में एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, बी एन आर्या अधिवक्ता, बेंच नंबर नौ में अरविंद कुमार जेएम प्रथम श्रेणी एवं प्रधान दंडाधिकारी जेजे बोर्ड, बेंच न. 10 में रेणु बाला सर्टिफिकेट ऑफिसर एवं रीना कुमारी अधिवक्ता एवं प्राधिकार के सचिव श्याम नन्दन तिवारी शामिल थे. संचालन परिणिका ईमा ने किया. मौके पर न्यायालय कर्मी राजकुमार राउत, प्रकाश लाल एवं आनंद इसाक एक्का आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola