राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,39,505 मामले नष्पिादित

Published at :12 Dec 2015 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,39,505 मामले नष्पिादित

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,39,505 मामले निष्पादित एक अरब 48 करोड़, 52 लाख 79 हजार 432 रुपये राजस्व की वसूली फोटो : राष्ट्रीय लोक अदालत को संबोधित करते डीजे 12 सीएच 8 में़ चतरा़ व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,39,505 मामले निष्पादित एक अरब 48 करोड़, 52 लाख 79 हजार 432 रुपये राजस्व की वसूली फोटो : राष्ट्रीय लोक अदालत को संबोधित करते डीजे 12 सीएच 8 में़ चतरा़ व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण पांडेय ने की व संचालन डालसा के सचिव मो तौफिक अहमद ने किया़ राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल एक लाख 39 हजार 505 मामलों का निष्पादन किया गया़ नौ बेंचों का गठन का मामले निबटाये गये़ इससे एक अरब 48 करोड़, 52 लाख 79 हजार 432 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. अदालत में बैंक ऋण, सर्टिफिट केस, लंबित मामले, विद्युत विभाग, बीएसएनएल, नगर पालिका, वन विभाग, प्री-लिटिगेशन समेत अन्य विभाग के मामले का निष्पादन किया गया़ मौके पर जिला जज प्रथम प्रदीप कुमार, जिला जल द्वितीय श्रीप्रकाश दुबे, जिला जल तृतीय बीके तिवारी, सीजेएम अरविंद कुमार, एसीजेएम संतोष कुमार, एसडीजेएम विजय कुमार श्रीवास्तव, मुंसिफ स्वेता कुमारी, एलडीएम सुशील कुमार सिन्हा, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार वर्मा के अलावा कई अधिवक्ता थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola