कटकमसांडी में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस 14 को

Published at :12 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
कटकमसांडी में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस 14 को

कटकमसांडी में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस 14 को 211 बूथों पर फाइलेरिया की दवा मुफ्त बांटी जायेगीहजारीबाग. कटकमसांडी स्वास्थ्य केंद्र में 14 दिसंबर को फाइलेरिया दिवस अभियान की शुरुआत की जायेगी. इसके लिये प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र के अलावे 34 केंद्र बनाये गये हैं. 211 बूथों में फाइलेरिया की दवा डीइसी 100 ग्राम एवं […]

विज्ञापन

कटकमसांडी में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस 14 को 211 बूथों पर फाइलेरिया की दवा मुफ्त बांटी जायेगीहजारीबाग. कटकमसांडी स्वास्थ्य केंद्र में 14 दिसंबर को फाइलेरिया दिवस अभियान की शुरुआत की जायेगी. इसके लिये प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र के अलावे 34 केंद्र बनाये गये हैं. 211 बूथों में फाइलेरिया की दवा डीइसी 100 ग्राम एवं एलबेंडाजोल 400 की दवा का सेवन कराया जायेगा. इसके लिये सहिया, एएनएम, सेक्टर सुपरवाइजर, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइज तथा पारा मेडिकल कर्मियों का सहयोग लिया जायेगा. 15 से 20 दिसंबर तक सभी मेडिकल कर्मियों के सहयोग से घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा का सेवन कराया जायेगा. टेक्निकल सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार ने मेडिकल कर्मियों को दवा सेवन कराने से संबंधित प्रशिक्षण दिया. बताया गया कि 0 से 2 वर्ष के बच्चों को दवा नहीं दी जायेगी. खाली पेट में दवा का सेवन नहीं कराना है. अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को भी इस दवा का सेवन नहीं कराने की हिदायत दी गयी. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी एसके राजन, डॉ विनय कुमार, डॉ अनिलाशा कुमारी ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola