ट्रक अगवा करने के मामले में दो लोगों से पूछताछ

ट्रक अगवा करने के मामले में दो लोगों से पूछताछ 11हैज7 में- ट्रक चालक11हैज8 में- बरामद सामान. हजारीबाग. हजारीबाग दारू थाना क्षेत्र के तिलैया से बरामद ट्रक से चोरी गये माल को पुलिस ने इचाक कारीमाटी से बरामद कर लिया है. माल सदर थाना हजारीबाग में रखा गया है. हजारीबाग एसपी अखिलेश झा दोनों युवकों […]
ट्रक अगवा करने के मामले में दो लोगों से पूछताछ 11हैज7 में- ट्रक चालक11हैज8 में- बरामद सामान. हजारीबाग. हजारीबाग दारू थाना क्षेत्र के तिलैया से बरामद ट्रक से चोरी गये माल को पुलिस ने इचाक कारीमाटी से बरामद कर लिया है. माल सदर थाना हजारीबाग में रखा गया है. हजारीबाग एसपी अखिलेश झा दोनों युवकों से पूछताछ कर रहे हैं. क्या है मामला : गाजियाबाद से रांची के लिए माल लेकर चला 10 चक्का ट्रक जेएच02एल/4422 को एक दिसंबर को नगरउंटारी से आपराधकर्मियों ने अगवा कर लिया था. अपराधी इचाक थाना क्षेत्र के कारीमाटी में कुछ सामान उतार कर धनबाद की ओर ले जाने लगे. इसी दौरान दारू थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में ट्रक का तेल खत्म हो गया. अपराधी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये. दो दिसंबर को तिलैया गांव के लोगों ने दारू पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने ट्रक को तिलैया गांव से बरामद किया. इधर कुछ अपराधियों ने ट्रक चालक विनोद राय लालगंज वैशाली बिहार को चौपारण जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. चालक किसी तरह से चौपारण पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस को आपबीती बतायी. चौपारण पुलिस ने दारू पुलिस को इसकी सूचना दी. दारू थाना में चालक से पूछताछ हुआ. 11 दिसंबर को कारीमाटी के दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर सदर थाना लायी. जहां एसपी अखिलेश झा देर शाम तक उन लोगों से पूछताछ कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










