भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के कई दावेदार

Updated at :11 Dec 2015 6:43 PM
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के कई दावेदार

भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के कई दावेदार दो गुट में बंटी भाजपा के लिए डगर आसान नहींचौपारण. प्रखंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में ही होना तय है़ अध्यक्ष पद के लिए कई वरिष्ठ कार्यकर्ता दावेदार है़ं कोई सांसद जयंत सिन्हा का करीबी है तो कोई पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के करीबी बता […]

विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के कई दावेदार दो गुट में बंटी भाजपा के लिए डगर आसान नहींचौपारण. प्रखंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में ही होना तय है़ अध्यक्ष पद के लिए कई वरिष्ठ कार्यकर्ता दावेदार है़ं कोई सांसद जयंत सिन्हा का करीबी है तो कोई पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के करीबी बता रहे है़ वहीं एक ओर भाजपा के पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला यादव के साथ रहने वाले कई कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोक रहे है़ं अध्यक्ष पद के दावेदर कार्यकर्ता अपने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के फिराक में लग गये है़ं यह कहना गलत नहीं होगा कि विधानसभा चुनाव के बाद बरही विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो गुट बन गया है़ पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा गुट से अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारी करने वालों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश सहाय, युवा मोरचा के मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, गजाधर प्रसाद, राजेंद्र चंद्रवंशी, युवा मोरचा के पूर्व अध्यक्ष बबलू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है़ वहीं पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला यादव के समर्थक मनोज सिंह, बाल किशुन यादव, सुरेंद्र सिंह, विकास यादव, राम कुमार पांडेय, बिनय सिंह, खुबलाल साव, लव सिंह,कोठारी सिंह,गोपाल विश्वकर्मा,जगदीश यादव सहित कई लोगों का नाम अध्यक्ष पद के लिए बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola