फाइनल में पहुंचा डीएबी बरलंगा और बंदा

फाइनल में पहुंचा डीएबी बरलंगा और बंदा गोला. हाई स्कूल गोला के मैदान में झारखंड निजी विद्यालय संगठन के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया. प्रथम सेमीफाइनल मैच आवासीय जानवी विद्या मंदिर गोला व बाल विकास केंद्र बंदा के बीच खेला गया. जिसमें एक गोला से बंदा की टीम विजयी रहा. जबकि […]
फाइनल में पहुंचा डीएबी बरलंगा और बंदा गोला. हाई स्कूल गोला के मैदान में झारखंड निजी विद्यालय संगठन के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया. प्रथम सेमीफाइनल मैच आवासीय जानवी विद्या मंदिर गोला व बाल विकास केंद्र बंदा के बीच खेला गया. जिसमें एक गोला से बंदा की टीम विजयी रहा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच गुडविल मिशन गोला बनाम डीएबी बरलंगा के बीच खेला गया. जिसमें टाई ब्रेकर के माध्यम से डीएबी बरलंगा तीन गोल से विजयी रहा. मैच का निर्णायक में चंद्रशेखर राम, सुरेश कुमार थे. टूर्नामेंट के आयोजन में मानिक कुमार बख्शी, दाउद आलम, अभय कुमार सिन्हा, धर्मनाथ महतो, महेंद्र महतो, सुरेंद्र नाथ महतो, अरुण बख्शी, कोलेश्वर राम बेदिया, धीरज कुमार बाबला सहित कई का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










