गांजा तस्करी के आरोप में दो को सजा

गांजा तस्करी के आरोप में दो को सजा हजारीबाग. एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं के विरुद्ध दो आरोपियों को पांच-पांच माह की सजा सुनायी गयी. सजा पाने वालों में राजेश सिंह और अल्ताफ हुसैन शामिल हैं. इस मामले की सुनवाई नवम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र शर्मा की अदालत में हुई. इन दोनों पर सदर थाना […]
गांजा तस्करी के आरोप में दो को सजा हजारीबाग. एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं के विरुद्ध दो आरोपियों को पांच-पांच माह की सजा सुनायी गयी. सजा पाने वालों में राजेश सिंह और अल्ताफ हुसैन शामिल हैं. इस मामले की सुनवाई नवम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र शर्मा की अदालत में हुई. इन दोनों पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था. इन पर शहर के कई इलाकों में अवैध रूप से गांजा एवं नशीले पदार्थ का कारोबार करने का आरोप था. पुलिस ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया था. सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक शशिकांत ओझा ने सबूत पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










