मुखिया प्रत्याशी के पति को जेल

मुखिया प्रत्याशी के पति को जेल जयनगर. पिपचो पंचायत से चुनाव लड़ी मुखिया प्रत्याशी अमना खातून के पति इसराइल अंसारी को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. उस पर पंचायत के टिटहिया बूथ से 50 बैलेट पेपर लेकर भागने का आरोप है. भागने के क्रम में ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले […]
मुखिया प्रत्याशी के पति को जेल जयनगर. पिपचो पंचायत से चुनाव लड़ी मुखिया प्रत्याशी अमना खातून के पति इसराइल अंसारी को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. उस पर पंचायत के टिटहिया बूथ से 50 बैलेट पेपर लेकर भागने का आरोप है. भागने के क्रम में ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में अमर कुमार राजधनवार ने जयनगर थाना में इसराइल सहित 5-6 अज्ञात लोगों पर मतपत्र छीनने का मामला दर्ज कराया है. इधर, बेहराडीह निवासी रंजीत यादव ने भी थाना में आवेदन देकर गांव के ही इंद्रदेव यादव, प्रकाश यादव, किशोर यादव, छोटेलाल यादव, मोहन यादव व लक्षु यादव पर गाली देने व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










