दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया

दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया फोटो- सिमरिया 1 एदला के बूथ नंबर 1 से सात में मतदाताओं की लगी भीड़, 4 में डाडी चौक पर भीड़ को हटाती पुलिससिमरिया़ प्रखंड में जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया़ मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ़ सुबह ठंढ के कारण कम […]
दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया फोटो- सिमरिया 1 एदला के बूथ नंबर 1 से सात में मतदाताओं की लगी भीड़, 4 में डाडी चौक पर भीड़ को हटाती पुलिससिमरिया़ प्रखंड में जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया़ मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ़ सुबह ठंढ के कारण कम लोग मतदान केंद्र पर पहुंचे़ धीरे-धीरे मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर लगने लगी़ मतदान केंद्रों पर सभी प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट निर्धारित समय से पहुंच गये थे़ प्रखंड में सुबह नौ बजे तक 16.93 प्रतिशत मतदान हो चुका था़ 11 बजे तक 41.95 प्रतिशत व एक बजे तक 67.45 प्रतिशत मतदान हुआ़ पुंडरा पंचायत के सिकरी मध्य विद्यालय में चार मतदान केंद्र बनाये गये थे़ यहां इक्का-दुक्का मतदाता ही वोट करते देखे गये़ वहीं एदला मध्य विद्यालय में सात मतदान केंद्र बनाये गये थे. यहां मतदाताओं की भीड़ दिखी़ डाडी मध्य विद्यालय में भी लोगों की भीड़ दिखी. मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़ को पुलिस के जवान हटाते दिखे. खपिया मध्य विद्यालय में मतदान शांतिपूर्ण हुआ़ वहीं सिमरिया बुनियादी विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय व बन्हें उर्दू विद्यालय में लोग कतार में खड़े होकर मतदान करते दिखे़ प्रत्येक मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










