लीड ़ मतदान को ले मतदाताओं में दिखा उत्साह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2015 8:10 PM

विज्ञापन

लीड ़ मतदान को ले मतदाताओं में दिखा उत्साह22हैज4 में- फुसरी उमवि मतदान केंद्र में खड़े मतदानकर्मी22हैज5 में- लाइन में खड़े बहेरा बूथ 40 के मतदाता 22हैज6 में- वोट देने जाती 75 वर्ष की वृद्धा रोहिणी देवी 22हैज7 में- रामवि चरही में खड़े मतदाता22हैज8 में- इंदरा पटेल भवन में लाइन में खड़े युवा मतदाता 22हैज9 […]

विज्ञापन

लीड ़ मतदान को ले मतदाताओं में दिखा उत्साह22हैज4 में- फुसरी उमवि मतदान केंद्र में खड़े मतदानकर्मी22हैज5 में- लाइन में खड़े बहेरा बूथ 40 के मतदाता 22हैज6 में- वोट देने जाती 75 वर्ष की वृद्धा रोहिणी देवी 22हैज7 में- रामवि चरही में खड़े मतदाता22हैज8 में- इंदरा पटेल भवन में लाइन में खड़े युवा मतदाता 22हैज9 में- जरबा अांबेडकर भवन में मौजूद महिला मतदाता22हैज10 में- बासाडीह बूथ पर मतदान के लिए खड़े मतदाता. चुरचू. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का आना-जाना शुरू हो गया. मतदाता अपनी परची साथ लेकर आये थे. बुजुर्ग से लेकर युवा मतदाताओं में काफी जागरूकता दिखी. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. 75 वर्ष की वृद्धा रोहिनी देवी भी हाथ में डंडा का सहारा लेकर वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची. लोगों ने लाइन में खड़े होकर मतदान किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुसरी टोला बूथ नंबर 30 पर सुबह 9.30 बजे तक 106 मत पड़ा. राजकीय उत्क्रमित मवि बहेरा बूथ नंबर 40 में 10.40 बजे तक 314 वोट में से 150 मत, बूथ नंबर 41 में 354 पर 154, राजकीय मवि चरही 67 बूथ पर 135 मत पड़ा. चरही बूथ नंबर 68 में 10.40 बजे तक 120, 71 बूथ पर 118, ग्राम पंचायत भवन चरही बूथ नंबर 66 पर 113, पटेल भवन इंदिरा बूथ नंबर 83 पर 140, राजकीय उत्क्रमित मवि इंदरा बूथ नंबर 80 पर 150, 81 पर 150, 82 बूथ पर 193 मत पड़ा था. समेकित बाल विकास आंगनबाड़ी केंद्र इंदिरा में 318 पर 186 मत पड़ा था. अांबेडकर भवन जरबा में 11 बजे तक 297 की जगह 126, रामवि जरबा पर 99 बूथ नंबर पर 293 की जगह 125, 98 में 403 में 250 मत पड़ा था. मतदान केंद्र 101 जरबा में 12 बजे तक 457 की जगह 216, 102 बूथ पर 280 की जगह 220 मत पड़ा था. उत्क्रमित मवि दासोखाप में 12.20 बजे तक मतदान केंद्र संख्या 107 पर 180, 105 पर 290 और 106 बूथ पर 226 मत पड़ा था. प्रावि मुकरू में 478 की जगह 240, राप्रावि नीमाडीह में 462 की जगह 210 मत पड़ा चुका था. राजकीय मध्य विद्यालय बासाडीह में 12.45 बजे तक 76 मतदान केंद्र पर 377 की जगह 250, 78 पर 188, 74 पर 153 मत पड़ा था. इसके अलावा हेंदेगढ़ा, कारूखाप, कोवार्ड़, बंदा, हरहद के मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं का आना-जाना लगा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola