पहले चरण में 72 प्रतिशत मतदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2015 7:23 PM
पहले चरण में 72 प्रतिशत मतदान इटखोरी, मयूरहंड, पत्थलगड्डा व गिद्धौर में 72% मतदानफोटो : गिद्धौर के बूथ नंबर छह पर मतदान के लिये लाइन में खडी महिलाएं 22 सीएच 2 में व मतदान करती महिला 3 में़ प्रतिनिधि, चतरात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ़ पहले चरण में […]
पहले चरण में 72 प्रतिशत मतदान इटखोरी, मयूरहंड, पत्थलगड्डा व गिद्धौर में 72% मतदानफोटो : गिद्धौर के बूथ नंबर छह पर मतदान के लिये लाइन में खडी महिलाएं 22 सीएच 2 में व मतदान करती महिला 3 में़ प्रतिनिधि, चतरात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ़ पहले चरण में कुल 72 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रथम चरण में जिले के चार प्रखंड इटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर व पत्थलगड्डा में मतदान हुआ. नक्सलियों के गढ़ में भी मतदान शांतिपूर्ण रहा़ यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने दी़ डीसी श्री कुमार ने बताया कि इटखोरी में 67, मयूरहंड में 69, पत्थलगड्डा में 75 व गिद्धौर में 76 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान के लिए जिले में 415 बूथ बनाये गये थे. जिला परिषद के 35, पंसस के 223, मुखिया के 218 व वार्ड सदस्य के 568 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया़ मतदानकर्मियों ने सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच कर निर्धारित समय से मतदान शुरू कराया़ स्थानीय चुनाव होने के कारण लोगों ने सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान किया़ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं. पुरुषों से अधिक महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाया. सुबह नौ बजे तक 18.58 प्रतिशत, 11 बजे तक 43.54 प्रतिशत व दोपहर एक बजे तक 63.01 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था़ सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. वहीं पेट्रोलिंग पार्टी घूम-घूम कर स्थिति का जायजा ले रही थी़ प्रखंडों में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान का जायजा लिया. शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर उपायुक्त व एसपी ने उक्त प्रखंडों के लोगों को बधाई दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










