अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2015 6:06 PM

विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत हजारीबाग. अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये. मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांतिलंगा चानो गांव की महिला मंजुलिका मरांडी (पति बालटर मरांडी) तथा बरही पंचमाधव गांव का आठ वर्षीय आशीष कुमार (पिता विंदु पंडित) का नाम शामिल […]

विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत हजारीबाग. अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये. मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांतिलंगा चानो गांव की महिला मंजुलिका मरांडी (पति बालटर मरांडी) तथा बरही पंचमाधव गांव का आठ वर्षीय आशीष कुमार (पिता विंदु पंडित) का नाम शामिल है. पहली घटना एनएच-33 पर स्थित कार्मेल चौक के निकट घटी़ मंजुलिका मरांडी स्कूटी से वापस घर जा रही थी. इसी क्रम में ट्रक के चपेट में आ गयी. स्कूटी पर सवार दूसरी महिला बाल-बाल बच गयी. दूसरी घटना बरही पंचमाधव गांव में घटी. सड़क के किनारे होटल के निकट आशीष कुमार था. एक स्वीफ्ट कार असंतुलित होकर होटल के अंदर की ओर तेजी से घुसा और बच्चे को चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही आशीष की मौत हो गयी. इसके पूर्व 21 नवंबर की देर रात कारगिल पेट्रोल पंप हुरहुरू बड़कागांव पथ के निकट एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया. इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायल विजय राम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. तीनों घायल हुरहुरू के रहनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola