छात्र के अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 6:05 PM

विज्ञापन

छात्र के अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज अपहृत छात्र के सौतेली मां पर परिजनों ने अपहरण का संदेह जतायाहजारीबाग. स्कूली छात्र के अपहरण मामले को लेकर मुफस्सिल पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर रही है. पुलिस ने अपहृत छात्र अश्विनी कुमार उर्फ ॠषभ के मौसा अरविंद साव एवं मौसी के मोबाइल पर आये […]

विज्ञापन

छात्र के अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज अपहृत छात्र के सौतेली मां पर परिजनों ने अपहरण का संदेह जतायाहजारीबाग. स्कूली छात्र के अपहरण मामले को लेकर मुफस्सिल पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर रही है. पुलिस ने अपहृत छात्र अश्विनी कुमार उर्फ ॠषभ के मौसा अरविंद साव एवं मौसी के मोबाइल पर आये फोन का कोल डिटेल निकाल कर जांच कर रही है. अपहृत छात्र के सौतेली मां पर अपहरण करने का संदेह मौसा-मौसी व अन्य रिश्तेदारों ने जताया है. पुलिस अपहृत छात्र के पिता छत्रपाल साव तथा उसकी सौतेली मां से भी पूछताछ की है. पूछताछ में अपहरण के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है. मुफस्सिल पुलिस इस मामले के एक संदिग्ध आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लायी है. शुक्रवार को नाना-नानी, मौसा-मौसी व उसकी बहन मुफस्सिल थाना पहुंच कर थाना प्रभारी बिरजू गंझू से अपहृत छात्र को ढूंढ़ निकालने की गुहार लगायी. पांच लाख रुपये फिरौती की मांग : अश्विनी के लापता होने के बाद इसके मौसा अरविंद साव के घर के बाहर एक पत्र मिला है. पत्र उर्दू में लिखा हुआ है. जिसमें पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी है. बता दें कि छात्र अपने मौसा के साथ साइकिल से अक्तूबर में प्रधानमंत्री से मिलने गया था. अपहृत छात्र टंडवा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव का रहनेवाला है. इसकी मां की मौत पूर्व में हो चुकी है. इसके पिता छत्रपाल साव ने दूसरी शादी कर ली है. परिवार वालाें ने पुलिस के समक्ष कहा है कि सौतेली मां छात्र ॠषभ और इसकी बहन को हमेशा घर में तंग किया करती थी. बार-बार जान से भी मारने की धमकी देती थी. मामले का शीघ्र होगा खुलासा : थाना प्रभारी बिरजू गंझू ने बताया कि अपहृत छात्र को ढूंढ़ निकालने के लिए कई ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. कॉल डिटेल के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले का खुलासा पुलिस शीघ्र ही करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola