हजारीबाग से भटक कर बच्चे तोपचांची पहुंचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 8:45 PM
हजारीबाग से भटक कर बच्चे तोपचांची पहुंचेतोपचांची. तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कांडेडीह मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम दो बच्चे सूरज कुमार सिंह(7) और छोटी कुमारी सिंह(5) रास्ता भटक कर चले आये. ग्रामीणों ने बच्चों को मोड़ के समीप अकेले घूमते देखा ग्रामीणों ने बच्चों से पूछताछ की. दोनों ने अपने […]
हजारीबाग से भटक कर बच्चे तोपचांची पहुंचेतोपचांची. तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कांडेडीह मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम दो बच्चे सूरज कुमार सिंह(7) और छोटी कुमारी सिंह(5) रास्ता भटक कर चले आये. ग्रामीणों ने बच्चों को मोड़ के समीप अकेले घूमते देखा ग्रामीणों ने बच्चों से पूछताछ की. दोनों ने अपने नाम के अलावा पिता का नाम देवेंद्र सिंह तथा हजारीबाग के रहने वाले हैं, इतना ही बता पाये. समाजसेवी अकबर अंसारी दोनों बच्चों को लेकर तोपचांची थाना पहुंचा दिया़ पुलिस ने दोनों बच्चों को गुरुवार सुबह चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी को सुपुर्द कर दिया. पुलिस लगातार हजारीबाग जिले के थानों से बच्चों की गुमशुदगी का पता लगा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










