सरकारी बस डिपो से पम्मी डीलक्स प्रतिदिन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 7:25 PM

विज्ञापन

सरकारी बस डिपो से पम्मी डीलक्स प्रतिदिन 19 नवंबर को होगा उदघाटन12 हैज 12 में पम्मी एसी बसहजारीबाग. हजारीबाग सरकारी बस डिपो से झारखंड सरकार की पहल पर पम्मी एसी डीलक्स बस प्रत्येक दिन 19 नवंबर से संचालित होगी. यहां से यात्री रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह जा सकेंगे. इसमें यात्रा करनेवालों को रूट के […]

विज्ञापन

सरकारी बस डिपो से पम्मी डीलक्स प्रतिदिन 19 नवंबर को होगा उदघाटन12 हैज 12 में पम्मी एसी बसहजारीबाग. हजारीबाग सरकारी बस डिपो से झारखंड सरकार की पहल पर पम्मी एसी डीलक्स बस प्रत्येक दिन 19 नवंबर से संचालित होगी. यहां से यात्री रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह जा सकेंगे. इसमें यात्रा करनेवालों को रूट के अनुसार भाड़ा एक समान रहेगा. बस खुलने के बाद सीधे गंतव्य तक जायेगी. संचालक अरशद परवेज ने बताया कि पम्मी बस को उत्तरी छोटानागपुर के सात जिले में संचालन करने की जिम्मेवारी झारखंड सरकार द्वारा दी गयी है. झारखंड परिवहन सचिव रतन कुमार एवं हजारीबाग आरटीए सचिव संजय कुमार सिन्हा का इस सेवा को शुरू कराने में महत्वपूर्ण योगदान है. पूरे झारखंड में इसका उदघाटन 15 नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची मोरहाबादी में करेंगे. जबकि 19 नवंबर को सरकारी बस स्टैंड में इसका उदघाटन होगा. इसमें शहर के सभी गणमान्य लोग शामिल होंगे. यात्री ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी करा सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola