10 मुखिया व 14 वार्ड सदस्यों ने नाम वापस लिया
10 मुखिया व 14 वार्ड सदस्यों ने नाम वापस लिया बरकट्ठा. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नाम वापसी के अंतिम दिन 10 मुखिया तथा 14 वार्ड सदस्यों ने नाम वापस लिया. विभिन्न पंचायत से 91 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये. निर्वाची पदाधिकारी सीओ मनोज तिवारी ने बताया की गुरुवार को 10 मुखिया प्रत्याशी ने […]
10 मुखिया व 14 वार्ड सदस्यों ने नाम वापस लिया बरकट्ठा. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नाम वापसी के अंतिम दिन 10 मुखिया तथा 14 वार्ड सदस्यों ने नाम वापस लिया. विभिन्न पंचायत से 91 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये. निर्वाची पदाधिकारी सीओ मनोज तिवारी ने बताया की गुरुवार को 10 मुखिया प्रत्याशी ने नाम वापस लिया. इसमें चुगलामो पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मीनाक्षी चौधरी,गैडा से सावित्री देवी,सलैया रीतलाल प्रसाद, अरुण कुमार एवं संतोष कुमार देव, कोनहराखुर्द से अमीन अंसारी एवं इसराफील आलम, बरकट्ठा उत्तरी से शीला देवी, शीलाडीह से जैरुणा खातून,गोरहर से प्रयाग कोल का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










