ओके...लीड... धनतेरस पर झोलियां खुलीं, 30 करोड़ का कारोबार हुआ

Updated:
विज्ञापन

अोके…लीड… धनतेरस पर झोलियां खुलीं, 30 करोड़ का कारोबार हुआ9 हैज 27 में- सोनी अलंकार में खरीदारी करते.9 हैज 30 में- बरतन की खरीदारी करते लोग. 9हैज 31 में- बाजार में उमड़ी भीड़.हेडलाइन…दिन चढ़ता गया, खरीदारी बढ़ती गयीकिसी ने जेवरात खरीदे, किसी ने गाड़ी. बरतन की भी खूब हुई बिक्री. मिठाई के दुकानदार भी व्यस्त […]

विज्ञापन

अोके…लीड… धनतेरस पर झोलियां खुलीं, 30 करोड़ का कारोबार हुआ9 हैज 27 में- सोनी अलंकार में खरीदारी करते.9 हैज 30 में- बरतन की खरीदारी करते लोग. 9हैज 31 में- बाजार में उमड़ी भीड़.हेडलाइन…दिन चढ़ता गया, खरीदारी बढ़ती गयीकिसी ने जेवरात खरीदे, किसी ने गाड़ी. बरतन की भी खूब हुई बिक्री. मिठाई के दुकानदार भी व्यस्त रहे. हजारीबाग. धनतेरस के दिन बंपर खरीदारी की उम्मीद में सोमवार को शहर के बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए थे. उम्मीद के मुताबिक बाजारों में जम कर भीड़ उमड़ी. सुबह से वाहन डीलरों के शो रूम पर नयी गाड़ी खरीदने वालों की चाहल-पहल शुरू हो गयी थी. लोग वाहन खरीदने के लिए शो रूम परिवार सहित पहुंच रहे थे. दिन चढ़ने के साथ ही ज्वेलरी शॉप, बिल्डर्स, बरतन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, पटाखे, रेडिमेड गारमेंट, सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहक उमड़ने लगे. हजारीबाग मालवीय मार्ग, मेन रोड, पंच मंदिर रोड, गुरुगोविंद सिंह रोड, अन्नदा चौक, बंशीलाल चौक, मटवारी, लक्ष्मी टॉकिज रोड, गोला रोड, इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, दीपुगढ़ा चौक, कोर्रा चौक बाजार में सबसे ज्यादा लोग जुटे और जम कर खरीदारी की. कारोबारियों के अनुसार इस बार शहर में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ. बाजार में खरीद को लेकर उत्साह का माहौल रहा. धनतेरस पर सामान्य दिनों से काफी अधिक कारोबार हुआ. गृह प्रवेश करने से लेकर फाइनल एग्रीमेंट करने वाले ग्राहकों की संख्या भी काफी अधिक रही. कहां कितना कारोबार रियल स्टेट-06 करोड़, ऑटोमोबाइल 08 करोड़,इलेक्ट्रोनिक्स 5 करोड़, सर्राफा 05 से 08, कपड़ा 01 करोड़,बरतन बाजार 02 करोड़, ड्राइफ्रूट और मिठाई 50 लाखपटाखे व अन्य 25 लाख.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola