जिले में 15 करोड़ का कारोबार

Updated:
विज्ञापन

जिले में 15 करोड़ का कारोबार धनतेरस. खरीदारों से बाजार गुलजार रहा, आभूषण व बर्तन की खूब हुई बिक्री 9कोडपी3हुंडई के शोरूम में वाहन की चाबी सौंपते कंपनी के अधिकारी.9कोडपी4हीरो के शोरूम में दोपहिया वाहन खरीदने के लिए उमड़ी भीड़.9कोडपी5दीपावली को लेकर दीयों की भी बिक्री हो रही है.9कोडपी6झंडा चौक पर ओवरब्रिज के पास लगा […]

विज्ञापन

जिले में 15 करोड़ का कारोबार धनतेरस. खरीदारों से बाजार गुलजार रहा, आभूषण व बर्तन की खूब हुई बिक्री 9कोडपी3हुंडई के शोरूम में वाहन की चाबी सौंपते कंपनी के अधिकारी.9कोडपी4हीरो के शोरूम में दोपहिया वाहन खरीदने के लिए उमड़ी भीड़.9कोडपी5दीपावली को लेकर दीयों की भी बिक्री हो रही है.9कोडपी6झंडा चौक पर ओवरब्रिज के पास लगा जाम.9कोडपी7आभूषण खरीदते ग्राहक.9कोडपी8बर्तन दुकान में लगी भीड़.दिनभर रही बाजार में गहमा गहमी दोपहिया व चार पहिया वाहन भी खूब बिकेप्रतिनिधि, कोडरमादीपावली के पूर्व धनतेरस पर सोमवार को जिले का बाजार खरीदारों से गुलजार रहा. लोगों ने जम कर खरीदारी की.जिले में करीब 15 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ. बर्तन दुकानों से लेकर सोना-चांदी व इलेक्ट्राॅनिक्स दुकानों पर भीड़ रही. दोपहिया व चारपहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई. धनतेरस का बाजार इस बार अच्छा रहा. महंगाई के बावजूद लोगों ने जम कर खरीदारी की. जिले भर में करीब 15 करोड़ के व्यवसाय का अनुमान है. करीब 50 चारपहिया वाहनों की बिक्री धनतेरस पर हुई है. यही नहीं कई लोगों ने तो पहले से ही चार पहिया वाहनों की बुकिंग करा रखी थी. यही कारण था कि चार पहिया वाहन का ही व्यापार तीन से चार करोड़ का रहा. हुंडई शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ दिखी. धनतेरस पर यहां 20 गाड़ियों की बुकिंग करायी गयी थी़ वाहनों की खरीद पर इस बार उपहार के साथ छूट भी मिल रही थी. वहीं जिले में करीब 400 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है. इसमें सबसे ज्यादा हिरो व होंडा के दोपहिया वाहन हैं. इसके अलावा यामहा, टीवीएस, बजाज व अन्य कंपनियों के दोपहिया वाहन भी शामिल हैं. अनुमान के अनुसार दोपहिया वाहन का बाजार करीब 3 करोड़ का रहा.सोना-चांदी की खरीदारीधनतेरस पर सोना चांदी की दुकानों में महिलाओं की ज्यादा भीड़ दिखी. शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों में देर रात तक आभूषणों की बिक्री होती रही. धनतेरस पर दुकानदारों के द्वारा मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही थी़ इसका ग्राहकों ने लाभ उठाया. इसके अलावा लोगों ने सोना, चांदी के सिक्के, बिस्किट व लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की भी खरीदारी की. आभूषण का कारोबार करीब दो करोड़ का रहा. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री खूब हुई. फ्रिज, एलइडी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, लैपटॉप के साथ ही मोबाइल व अन्य उत्पाद की बिक्री ज्यादा रही. इसका व्यापार करीब ढाई करोड़ का रहा. वहीं बर्तन बाजार भी कम गुलजार नहीं रहा. करीब एक करोड़ के बर्तन धनतेरस के दिन बिके.शहर में रही जाम की स्थितिधनतेरस व दीपावली के मौके पर बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ के कारण सोमवार को जाम भी लगता रहा. झंडा चौक व इसके आस-पास ओवरब्रिज के नीचे की दो सड़कों पर सुबह से ही वाहन रेंगते नजर आये. ओवरब्रिज पर भी चारपहिया वाहनों के खड़े कर देने से लोगों को परेशानी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola