लड़की व आरोपी को साथ ले गई महारष्ट्र पुलिस

Updated:
विज्ञापन

लड़की व आरोपी को साथ ले गई महारष्ट्र पुलिस बरही़ महारष्ट्र पुलिस रविवार को बरही थाना आयी. बरही पुलिस ने लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार ग्राम महुवाडांड़ कोलुहाकला पंचायत को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया़ उसके साथ भगाई गई लड़की को भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया़ महाराष्ट्र पुलिस लड़की का […]

विज्ञापन

लड़की व आरोपी को साथ ले गई महारष्ट्र पुलिस बरही़ महारष्ट्र पुलिस रविवार को बरही थाना आयी. बरही पुलिस ने लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार ग्राम महुवाडांड़ कोलुहाकला पंचायत को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया़ उसके साथ भगाई गई लड़की को भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया़ महाराष्ट्र पुलिस लड़की का बयान धारा 164 के तहत दर्ज कराने हजारीबाग सीजीएम के पास ले गयी. मालूम हो कि कथित रूप से भगाई गई लड़की महाराष्ट्र के अकोला थाना अंतर्गत अहमद नगर की रहने वाली है़ उसके पिता का वहां पोकलेन मशीन है. आरोपी अजय कुमार उस पोकलेन मशीन का ऑपरेटर था़ लड़की के पिता ने अकोला थाना में लड़की भगाने का मामला दर्ज कराया था़ प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि लड़की नाबालिग है और आरोपी अजय कुमार उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया़ महाराष्ट्र पुलिस की सूचना के आधार पर बरही थाना की पुलिस ने भगाई गई लड़की को आरोपी अजय कुमार के गांव महुवाडांड़ कोलुहाकला से बरामद किया व अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola