राजकुमार पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

Updated:
विज्ञापन

राजकुमार पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशी व प्रिंटिंग प्रेस पर मामला दर्ज करने का निर्देश सीओ को दिया कोडरमा बाजार. डोमचांच भाग तीन से जिला परिषद उम्मीदवार राजकुमार मेहता पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह अपर […]

विज्ञापन

राजकुमार पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशी व प्रिंटिंग प्रेस पर मामला दर्ज करने का निर्देश सीओ को दिया कोडरमा बाजार. डोमचांच भाग तीन से जिला परिषद उम्मीदवार राजकुमार मेहता पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता मुकुंद दास ने डोमचांच सीओ को प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया है. निर्वाची पदाधिकारी ने कहा है कि जिला परिषद उम्मीदवार राजकुमार मेहता ने पीले रंग का डमी मतपत्र छपवा कर वितरण करने तथा बिना प्रकाशक का नाम व पता दिये परचा छपवाया है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. निर्वाची पदाधिकारी ने डोमचांच स्थित लक्ष्मी प्रिंटिंग प्रेस पर भी प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. प्रिंटिंग प्रेस पर आरोप है कि बिना प्रकाशक का नाम दिये परचा छापा गया है. वहीं राजकुमार मेहता ने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola