पत्थरों के अवैध उत्खनन पर रोक लगे

Updated:
विज्ञापन

पत्थरों के अवैध उत्खनन पर रोक लगे एक दर्जन गांव के लोगों ने की बैठक सीएम व डीसी को मांग पत्र सौंपने का निर्णय फोटो : हंटरगंज 2 मे, बैठक में शामिल ग्रामीण़ हंटरगंज. प्रखंड के बारागांवा क्षेत्र के मीरपुर, गंगटा, शेरपुर, जबड़ा, जजलो, पनारी नावाडीह, सोनबरसा, बांका आदि गांव के ग्रामीणों की बैठक रविवार […]

विज्ञापन

पत्थरों के अवैध उत्खनन पर रोक लगे एक दर्जन गांव के लोगों ने की बैठक सीएम व डीसी को मांग पत्र सौंपने का निर्णय फोटो : हंटरगंज 2 मे, बैठक में शामिल ग्रामीण़ हंटरगंज. प्रखंड के बारागांवा क्षेत्र के मीरपुर, गंगटा, शेरपुर, जबड़ा, जजलो, पनारी नावाडीह, सोनबरसा, बांका आदि गांव के ग्रामीणों की बैठक रविवार को गंगटा मवि में हुई़ अध्यक्षता अकबर हुसैन ने की व संचालन अवधेश सिंह ने किया़ बैठक में बारागांवा क्षेत्र में संचालित क्रशरों से फैल रहे प्रदूषण व अवैध रूप से पत्थरों के हो रहे उत्खनन पर रोक लगाने पर चर्चा की गयी़ इससे निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी़ ग्रामीणों ने पत्थर तोड़ने के लिए किये जानेवाले विस्फोट से कई घरों में दरार पड़ गयी है़ वहीं हाइवा के परिचालन से आये दिन दुर्घटना होती रहती है.इसको लेकर मुख्यमंत्री व उपायुक्त को ज्ञापन देने का निर्णय लिया़ इसको लेकर एक कमेटी बनायी गयी़ मौके पर अजय सिंह, फैयाजुल हक, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, विशुनधारी साव, दिलेश दास, उमेश यादव, नरेश भगत, रंजीत कुमार आदि थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola