योजनाओं का लाभ उठा आत्मनर्भिर बनें नि:शक्त
योजनाओं का लाभ उठा आत्मनिर्भर बनें नि:शक्तजन विकास केंद्र में कार्यशाला का आयोजनहजारीबाग. संस्था मानव विकास व साइट सेवर्स ने संयुक्त रूप से दृष्टि बाधित नि:शक्तों के लिए रोजगार कार्यशाला हुआ. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नि:शक्तों को हत्सोत्साहित व निराश होने की जरूरत नहीं है. सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही है. […]
योजनाओं का लाभ उठा आत्मनिर्भर बनें नि:शक्तजन विकास केंद्र में कार्यशाला का आयोजनहजारीबाग. संस्था मानव विकास व साइट सेवर्स ने संयुक्त रूप से दृष्टि बाधित नि:शक्तों के लिए रोजगार कार्यशाला हुआ. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नि:शक्तों को हत्सोत्साहित व निराश होने की जरूरत नहीं है. सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही है. मुद्रा योजना का लाभ उठा कर स्वरोजगार से जुड़ा जा सकता है. कार्यशाला में नि:शक्तों को कौशल से संबंधित कई जानकारियां दी गयी. वक्ताओं ने नि:शक्तों को स्वरोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनने की बात कही. कार्यक्रम का शुभारंभ बीओआइ इचाक के प्रबंधक नरेंद्र कुमार सिंह,निदेशक फादर टोनी विकास केंद्र, जीतेंद्र कुमार, रवि शास्त्री, अविनाश कुमार, बीरबल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. यह जानकारी बीरबल प्रसाद ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










