उपायुक्त को दिया आवेदन
उपायुक्त को दिया आवेदन चतरा. शहर के वार्ड नंबर 20 सुरही मुहल्ला के लोगों ने डीसी को आवेदन देकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बगल में चल रहे देह व्यापार धंधा को बंद कराने की मांग की है़ आवेदन में उन्होंने कहा है कि एक महिला ने अवैध रूप से जमीन कब्जा कर घर बनाया […]
उपायुक्त को दिया आवेदन चतरा. शहर के वार्ड नंबर 20 सुरही मुहल्ला के लोगों ने डीसी को आवेदन देकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बगल में चल रहे देह व्यापार धंधा को बंद कराने की मांग की है़ आवेदन में उन्होंने कहा है कि एक महिला ने अवैध रूप से जमीन कब्जा कर घर बनाया है़ जिसमें जिस्म फरोख्त का धंधा चलाया जाता है़ जिससे आसपास के महिलाओं, बच्चों व छात्राओं पर बुरा असर पड़ रहा है़ बजरंगबली मंदिर प्रांगण में वार्ड पार्षद सेवंती देवी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक कर धंधा बंद कराने का निर्णय लिया गया़ इसकी प्रतिलिपि एसपी, एसडीओ, डीएसपी व थाना प्रभारी को दी गयी है़ आवेदन में लगभग एक सौ महिला-पुरुष का हस्ताक्षर है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










