मट्टिी मंजिल हुई बहादुर की, कई लोग शामिल हुए जनाजे में

Updated:
विज्ञापन

मिट्टी मंजिल हुई बहादुर की, कई लोग शामिल हुए जनाजे में25हैज4में- विलाप करते मृतक बहादुर की पत्नी व बच्चे हेडलाइन…अश्क थम नहीं रहे हैं परिजन के हजारीबाग. कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव में मातम पसरा है. 24 अक्तूबर को छड़वा मैदान में गोली से बहादुर शाह जफर की मौत हो गयी थी. रविवार की शाम […]

विज्ञापन

मिट्टी मंजिल हुई बहादुर की, कई लोग शामिल हुए जनाजे में25हैज4में- विलाप करते मृतक बहादुर की पत्नी व बच्चे हेडलाइन…अश्क थम नहीं रहे हैं परिजन के हजारीबाग. कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव में मातम पसरा है. 24 अक्तूबर को छड़वा मैदान में गोली से बहादुर शाह जफर की मौत हो गयी थी. रविवार की शाम खुटरा कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. गांव व आसपास के कई संख्या में लोग जनाजे में शामिल हुए. पत्नी गुलनाज व तीन बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल खुटरा गांव में एक छोटा सा, टूटा सा घर बहादुर शाह जफर के 75 वर्षीय पिता नबुवत हुसैन का है. इसी घर में बहादुर अपनी पत्नी गुलनाज परवीन और तीन छोटे बच्चों के साथ रहता था. दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण- पोषण करता था. घर में कोई और मर्द नहीं है. घर के लोगों को रोटी के लाले पड़ गये हैं. पत्नी गुलनाज एक बेटा अदनान, बेटी अदिया और अदिना शव के पास गुमसुम हालत में पड़े हुए थे. जिले के अधिकारी व गांव के लोग इस परिवार के दुख को देख कर काफी मर्माहत हो रहे हैं. रो-रोकर पत्नी व बच्चे बेहाल हो रहे थे. मुआवजे की मांग उठायी खुटरा गांव के मुखिया, अनवारूल हक, रजी अहमद, मुन्ना मल्लिक, शकील बिहारी, संजर मल्लिक, जमील खान, साजिद खान समेत एक प्रतिनिधिमंडल सदर थाना में डीसी मुकेश कुमार से मिला. मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी और 20 लाख मुआवजा देने की मांग की. डीसी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि- आपलोगों की मांगों से संबंधित आवेदन को राज्य सरकार के पास अनुशंसा के लिए भेजेंगे. मुख्यमंत्री के सचिव से भी दिशा-निर्देश मिला है कि मुआवजा अनुशंसा संबंधी आवेदन भेजें. डीसी ने कहा कि मृतक के परिवार से मिला हूं. छोटे-छोटे बच्चे है. दर्द को समझता हूं. पारिवारिक लाभ दिया गया खुटरा के बहादुर शाह जफर के परिजन को सदर एसडीओ की ओर से बीपीएल राशन कार्ड, केरोसिन ठेला वेंडर राशन, इंदिरा आवास, पारिवारिक लाभ राशि व 100 किलो अनाज देने की घोषणा की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola