26 लाख रुपये का सोना बरामद

Updated:
विज्ञापन

26 लाख रुपये का सोना बरामदिदल्ली के जेवर व्यवसायी का कर्मचारी था अजयचतरा जिले के प्रतापपुर गांव से आरोपी का भाई गिरफ्तारफोटो-सनत 1, 2वरीय संवाददाता, गयागया पुलिस ने रामपुर थाने के चंदौती मोड़ के पास रहनेवाले सुनील यादव के सहयोग से 26 लाख रुपये की लागत का सोने का बिस्कुट रविवार को बरामद किया. पुलिस […]

विज्ञापन

26 लाख रुपये का सोना बरामदिदल्ली के जेवर व्यवसायी का कर्मचारी था अजयचतरा जिले के प्रतापपुर गांव से आरोपी का भाई गिरफ्तारफोटो-सनत 1, 2वरीय संवाददाता, गयागया पुलिस ने रामपुर थाने के चंदौती मोड़ के पास रहनेवाले सुनील यादव के सहयोग से 26 लाख रुपये की लागत का सोने का बिस्कुट रविवार को बरामद किया. पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित प्रकाश जैन नामक व्यवसायी के प्राथमिकी के आधार पर की. इस मामले में पुलिस ने झारखंड के प्रतापपुर थाने घोसिया गांव के रहनेवाले मुख्य आरोपी अजय यादव के भाई अनिल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस को सहयोग करनेवाले सुनील यादव को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोसिया गांव निवासी अजय यादव नयी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित प्रकाश जैन के ज्वेलरी की दुकान में कई वर्षों से कामकाज करता था. एक अक्तूबर को प्रकाश जैन ने अजय यादव को 26 लाख रुपये दिये और सोने के थोक व्यापारी के पास से सोने का एक बिस्कुट लाने के लिए भेजा. अजय सोने के थोक व्यापारी के पास गया और वहां 26 लाख रुपयों का भुगतान कर सोने का बिस्कुट ले लिया. वहां से निकलने के बाद अजय सोने का बिस्कुट लेकर फरार हो गया. प्रकाश जैन ने कोतवाली थाने में अजय के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी. एसएसपी ने बताया कि नयी दिल्ली की पुलिस अजय के मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर प्रतापपुर स्थित उसके घर पहुंची. लेकिन, वह वहां नहीं मिला. दिल्ली पुलिस ने अजय के भाई अनिल यादव को गिरफ्तार कर जब पूछताछ िक तब अनिल ने अजय को फोन कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी. गिरफ्तारी के भय से अजय ने सोने के बिस्कुट को गया के चंदौती मोड़ के पास रहनेवाले रिश्तेदार सुनील यादव के पास रख दिया और इसकी सूचना अनिल को दे दी. अनिल ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी. एसएसपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने तुरंत उनसे संपर्क किया. उनकी सूचना के आधार पर चंदौती मोड़ के पास रहनेवाले सुनील यादव से संपर्क किया गया तो उसने पुलिस को सहयोग करते हुए सोने के बिस्कुट को पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola