जो क्षेत्र का विकास करेगा, उसे ही वोट देंगे
जो क्षेत्र का विकास करेगा, उसे ही वोट देंगे कैसा हो जनप्रतिनिधि फोटो- 25 सीएच 6 में नारायण भुइयां, 7 में इसिदौर टोप्पो, 8 में विजय यादव, 9 में बौधा भारती, 10 में नागेश्वर यादव, 11 में वासुदेव यादवप्रतिनिधि, चतरा सदर प्रखंड की डाढा पंचायत के लोगों ने बताया कि 2010 के पंचायत चुनाव के […]
जो क्षेत्र का विकास करेगा, उसे ही वोट देंगे कैसा हो जनप्रतिनिधि फोटो- 25 सीएच 6 में नारायण भुइयां, 7 में इसिदौर टोप्पो, 8 में विजय यादव, 9 में बौधा भारती, 10 में नागेश्वर यादव, 11 में वासुदेव यादवप्रतिनिधि, चतरा सदर प्रखंड की डाढा पंचायत के लोगों ने बताया कि 2010 के पंचायत चुनाव के बाद काफी उम्मीद जगी थी, लेकिन हमलोगों का सपना पूरा नहीं हुआ़ शुद्ध पेयजल, बिजली, पानी व शिक्षा की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है़ विकास के नाम पर सिर्फ मनरेगा के तहत सड़क, कूप व तालाब का निर्माण किया गया है. मुखिया द्वारा क्षेत्र का समुचित विकास नहीं किया गया़ इस बार सोच समझ कर मुखिया का चयन करेंगे़ पकरिया के नारायण भुइयां ने कहा कि जो पंचायत का विकास करेगा, उसे अपना मत देंगे़ पारिस मैदान के इसीदौर टोप्पो ने कहा कि मुखिया ने निजी हित को ध्यान में रख कर काम किया है़ डाढा के विजय यादव ने कहा कि मुखिया ने कुछ लोगों को वृद्धा पेंशन व इंदिरा आवास का लाभ जरूर दिलाया़ एक-दो गांव में मिट्टी मोरम पथ का निर्माण कराया गया़ इसके अलावा विकास का कोई कार्य नहीं कराया गया़ बौधा भारती ने कहा इस बार के चुनाव में पढ़ा-लिखा, ईमानदार व क्षेत्र का विकास करने वाले को वोट देंगे़ नागेश्वर यादव ने कहा कि प्रत्याशी स्वच्छ छवि का होना चाहिए़ सेहदा के बासुदेव यादव ने कहा कि जो लोगों के हित में सोचेगा उसे ही अपना वोट देंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










