हॉकर्स यूनियन ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

हॉकर्स यूनियन ने की बैठक कोडरमा. समारोह हॉल में हॉकर्स यूनियन की बैठक हुई. बैठक में कुछ माह से ट्रेनों में हॉकर्स को चलने पर पाबंदी लगा दिये जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. हॉकरों ने कहा कि पाबंदी लगाने से जहां यात्रियों को परेशानी हो रही है, वहीं हजारों हॉकर्स के परिवार के सामने […]

विज्ञापन

हॉकर्स यूनियन ने की बैठक कोडरमा. समारोह हॉल में हॉकर्स यूनियन की बैठक हुई. बैठक में कुछ माह से ट्रेनों में हॉकर्स को चलने पर पाबंदी लगा दिये जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. हॉकरों ने कहा कि पाबंदी लगाने से जहां यात्रियों को परेशानी हो रही है, वहीं हजारों हॉकर्स के परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ गयी है. डीआरएम ने एमएसटी कटवा कर हॉकरों को चलने का मौखिक सुझाव दिया था. इसी सुझाव पर अमल करने के लिए रविवार को बैठक की गयी. बैठक में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें राजेश यादव को अध्यक्ष, जय भोला गोस्वामी को उपाध्यक्ष, मोहन सिंह को सचिव, अर्जुन राम को सह सचिव बनाया गया. बैठक में उदय द्विवेदी, अरशद खान, नागेश्वर, विनोद विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola