नर्सिंग होम, अस्पताल व लॉज के लोग परेशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : छड़वा में घटी घटना के बाद शहर में धारा 144 लागू हो गयी है. शाम पांच बजे के बाद शहर की सभी दुकानें बंद हो गयी. शहर के लगभग 70 से अधिक नर्सिंग होम में 300 से अधिक लोग भरती हैं. उनके परिजन काफी परेशान हैं. दुकान बंद रहने से रात में खाने-पीने […]
विज्ञापन
हजारीबाग : छड़वा में घटी घटना के बाद शहर में धारा 144 लागू हो गयी है. शाम पांच बजे के बाद शहर की सभी दुकानें बंद हो गयी. शहर के लगभग 70 से अधिक नर्सिंग होम में 300 से अधिक लोग भरती हैं. उनके परिजन काफी परेशान हैं. दुकान बंद रहने से रात में खाने-पीने का संकट हो गया है. कोई दुकान खुली नहीं है.
वहीं सदर अस्पताल में भरती लोगों के परिजन काफी परेशान हैं. इसी तरह शहर के विभिन्न लॉज में रह रहे विद्यार्थी भी काफी परेशान हैं. आसपास के होटल व दुकान बंद होने से खाने-पीने का संकट हो गया है. शहर में पसरे सन्नाटे के कारण आसपास के लोग भी नर्सिंग होम में भरती मरीजों से नहीं मिल पा रहे हैं.
शहर आपका है : एसपी
हजारीबाग. छड़वा डैम की घटना व फैले अफवाह के बाद शनिवार की रात 9.30 बजे शांति समिति की बैठक सदर थाना में हुई. एसपी अखिलेश झा ने कहा कि हजारीबाग शहर व गांव के लोगों को यहीं रहना है. रिश्ता, नाता व कारोबार आपको यहीं करना है. शहर में सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाने के लिए ईमानदारी से प्रयास सभी लोग करें. किसी धर्म के पक्ष व विपक्ष में सोच को न बनायें. कोई भी किसी भी धर्म का अनादर न करें. एसपी ने कहा कि जो घटना घटी, उसे सांप्रदायिक रंग न दें. शांति समिति के लोगों से अपील की कि अफवाहों को रोकने में मदद करें.
डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी. नामजद एफआइआर भी होगा. एक सप्ताह के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी होगी. बैठक में ललन प्रसाद, बटेश्वर मेहता, गणेश कुमार सीटू, गुलाम मोइनुद्दीन, शमशेर आलम, तंजर मल्लिक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










