कटकमसांडी के कई गांवों में पुलिस कैंप
कटकमसांडी के कई गांवों में पुलिस कैंपहजारीबाग. छड़वा मुहर्रम मैदान में घटी घटना के बाद आस पास के कई गांवों में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है. सुलमी गांव में विवाद की शिकायत मिलने पर रात नौ बजे करीब पुलिस कैंप बहाल किया गया, जलमा चौक पर मोटरसाइकिल जलाने […]
कटकमसांडी के कई गांवों में पुलिस कैंपहजारीबाग. छड़वा मुहर्रम मैदान में घटी घटना के बाद आस पास के कई गांवों में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है. सुलमी गांव में विवाद की शिकायत मिलने पर रात नौ बजे करीब पुलिस कैंप बहाल किया गया, जलमा चौक पर मोटरसाइकिल जलाने के बाद पुलिस वहां पहुंच कर शांति बनायी. हेदलाद गांव व लुपुंग गांव में भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है. डीएसपी दिनेश गुप्ता, सीओ संतोष कुमार छड़वा डैम में ही कैंप किये हुए हैं. एडिशनल एसपी पेलावल थाना क्षेत्र मे कैंप किये हुए हैं. हजारीबाग से कटकमसांडी जानेवाले मार्ग में चेकनाका लगा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










