या अली या हुसैन की सदा से गूंजा शहर
या अली या हुसैन की सदा से गूंजा शहर फोटो- 24 सीएच 1 में क्ल्ब की ओर से निकाली गयी ताजिया, 2 में जुलूस में शामिल लोग, 3 में लाठी भांजते लोग, 4 में सुरक्षा का जायजा लेते एसडीओ व एसडीपीओ़ ताजिया निकाली गयीचतरा़ जिले में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया़ शहर के […]
या अली या हुसैन की सदा से गूंजा शहर फोटो- 24 सीएच 1 में क्ल्ब की ओर से निकाली गयी ताजिया, 2 में जुलूस में शामिल लोग, 3 में लाठी भांजते लोग, 4 में सुरक्षा का जायजा लेते एसडीओ व एसडीपीओ़ ताजिया निकाली गयीचतरा़ जिले में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया़ शहर के साथ-साथ प्रखंडों में भी ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया़ जुलूस में शामिल लोग या अली या हुसैन के नारे लगा रहे थे़ इस दौरान युवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये़ पारंपरिक हथियार का प्रदर्शन किया़ इस दौरान लोगों ने मो साहब को याद किया़ शहर के अव्वल मुहल्ला, चूड़ीहार मुहल्ला, अंसार नगर, नगवां आदि जगहों से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया़ जुलूस के कारण मुख्य डाकघर से लेकर केशरी चौक तक जाम लगा रहा़ जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस दिखा़ एसडीओ नंदकिशोर लाल, एसडीपीओ ज्ञान रंजन, डीएसपी प्रवीण सिंह, मजिस्ट्रेट अजय कुमार वर्मा, सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, बीडीओ सुनील वर्मा व थाना प्रभारी अशोक राम ने जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










