आज भी ढिबरी युग में जी रहे सिलदाग पंचायत के लोग
आज भी ढिबरी युग में जी रहे सिलदाग पंचायत के लोग पंचायत वाॅचफोटो- लावालौंग 1 में अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र, 2 में महुआडीह की जर्जर सड़क, 3 में सुनील गंझू, 4 में रामखेलावन राम, 5 में राजकुमार दास, 6 झुबर गंझू, 7 में मुखिया सरहुल गंझू, 8 में संजय गंझूप्रतिनिधि, लावालौंग पंचायत चुनाव के पांच वर्ष […]
आज भी ढिबरी युग में जी रहे सिलदाग पंचायत के लोग पंचायत वाॅचफोटो- लावालौंग 1 में अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र, 2 में महुआडीह की जर्जर सड़क, 3 में सुनील गंझू, 4 में रामखेलावन राम, 5 में राजकुमार दास, 6 झुबर गंझू, 7 में मुखिया सरहुल गंझू, 8 में संजय गंझूप्रतिनिधि, लावालौंग पंचायत चुनाव के पांच वर्ष बाद भी सिलदाग पंचायत का समुचित विकास नहीं हुआ़ पंचायत के गांवों में न सड़क बनी, न ही बिजली पहुंची़ यहां के लोग आज भी ढिबरी युग में जी रहे हैं. ग्रामीण पगडंडियों के सहारे 20 किलोमीटर पैदल चल कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं. जंगल व पहाड़ों से घिरे इस पंचायत में सिंचाई के साधन नहीं होने से हजारों एकड़ भूमि बेकार पड़ी है़ पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को इलाज के लिए लावालौंग, चतरा व हजारीबाग जाना पड़ता है़ वहीं गरीब तबके के लोग झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराने पर मजबूर हैं. झाड़ फूंक का भी सहारा लेते हैं. यहां शिक्षा की स्थिति भी ठीक नहीं है़ क्या कहते हैं ग्रामीण महुआडीह के सुनील गंझू ने कहा कि पांच वर्षों में गांव में विकास के नाम पर सिर्फ सोलर लाइट लगायी गयी है़ इसी गांव के संजय गंझू ने कहा कि मुखिया ने खुद का विकास किया है.गांव के मुख्य पथ का पीसीसी नहीं किया गया़ सिलदाग के रामखेलावन राम ने कहा कि बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व सिंचाई की समस्या आज भी जस की तस है़ राजकुमार दास ने कहा कि पांच वर्षों में पंचायत में कोई बदलाव नहीं आया़ झुबर गंझू ने कहा कि सिलदाग का आंगनबाड़ी केंद्र 12 किमी दूर हांहे गांव में चल रहा है़ यहां के बच्चे आइसीडीएस जैसी योजना से वंचित हैं.कई बार मुखिया से आंगनबाड़ी केंद्र को सिलदाग में लाने की मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया़ क्या कहते हैं मुखियामुखिया सरहुल गंझू ने कहा कि मनरेगा के तहत कई मिट्टी मोरम पथ बनाया गया़ कई लोगों को वृद्धा पेंशन व इंदिरा आवास का लाभ दिलाया़ सरकार द्वारा पूर्ण अधिकार नहीं दिये जाने के कारण विकास कार्य कराने में थोड़ी परेशानी जरूर हुई़ जिन लोगों का स्वार्थ नहीं सधा वे तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. ज्ञात हो कि सरहुल गंझू निर्विरोध निर्वाचित हुए थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










