तालाब से सिंचाई करने पर रोक, सीओ को आवेदन

Published at :19 Oct 2015 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब से सिंचाई करने पर रोक, सीओ को आवेदन

तालाब से सिंचाई करने पर रोक, सीओ को आवेदन इचाक. थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव के चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, चंद्रमौली प्रसाद सिंह (पिता त्रिवेणी प्रसाद सिंह) ने सरकारी तालाब से सिंचाई करने पर किसानों को रोक लगा दी है. तालाब के आसपास करीब चार एकड़ भूमि पर आलू की फसल लगी हुई है. सिंचाई के […]

विज्ञापन

तालाब से सिंचाई करने पर रोक, सीओ को आवेदन इचाक. थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव के चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, चंद्रमौली प्रसाद सिंह (पिता त्रिवेणी प्रसाद सिंह) ने सरकारी तालाब से सिंचाई करने पर किसानों को रोक लगा दी है. तालाब के आसपास करीब चार एकड़ भूमि पर आलू की फसल लगी हुई है. सिंचाई के अभाव में फसल मरने लगी है. इस संबंध में किसान रणधीर सिंह, केदारनाथ सिंह, रामचरित्र सिंह, नवल सिंह, अजीत सिंह समेत अन्य किसानों ने सीओ व थाना प्रभारी को आवेदन देकर आलू की फसल से होने वाले क्षति से उबारने का आग्रह किया है. लोगों का कहना है कि खाता नं0 23, प्लौट नं0 151, 152, 163 एवं 165 पर सरकारी तालाब है. पिछले वर्ष मनरेगा के तहत तालाब का गहरीकरण भी किया गया है. लेकिन उक्त लोग स्वार्थ बस तालाब पर अपना अधिकार बनाने के फिराक में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola