बच्चियां मन लगाकर करें पढ़ाई करें व परीक्षा दें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
बच्चियां मन लगाकर करें पढ़ाई करें व परीक्षा दें : बीडीओ

कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कंडसार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलरगड्डा में गुरुवार को प्लान इंडिया हजारीबाग की ओर से फेलिसिटेशन मीट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बालिका शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में जुटा प्लान इंडिया , फेलिसिटेशन मीट का आयोजन किया गया प्रतिनिधि कटकमसांडी कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कंडसार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलरगड्डा में गुरुवार को प्लान इंडिया हजारीबाग की ओर से फेलिसिटेशन मीट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. क्लस्टर कॉर्डिनेटर विनोद कुमार राणा ने बताया कि प्लान इंडिया की बालिका शिविर परियोजना के माध्यम से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग की उन बच्चियों को, जो पढ़ाई से वंचित रह गयी थीं, पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. परियोजना के तहत बच्चियों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री और पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध करायी जाती हैं. बीडीओ पूजा कुमारी ने बच्चियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और परीक्षा में शामिल होने की अपील की. प्रशिक्षण के बाद स्टार्टअप किट भी दी जाती है प्लान इंडिया ने 19 से 24 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शुरू किया है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए स्टार्टअप किट भी दी जाती है. संस्था ने छह प्रखंडों में अब तक लगभग 1200 महिलाओं को मशरूम उत्पादन और पोल्ट्री फार्मिंग से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है. इस अवसर पर कंडसार पंचायत मुखिया वीणा देवी, डांड पंचायत मुखिया चांदनी मुसर्रत, अभिभावक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं. यह आयोजन शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को ग्रामीण समाज में मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola