पहले दिन बच्चों ने नृत्य कला प्रस्तुत किये

पहले दिन बच्चों ने नृत्य कला प्रस्तुत किये टाउन हॉल में कला उत्सव 2015 शुरू 14 हैज19 में- मंच पर बैठे डीइओ व अन्य. हजारीबाग. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में कला उत्सव 2015 की शुरुआत बुधवार को नगर भवन में हुई. उदघाटन डीआरडीए निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर व जिला शिक्षा पदाधिकारी सरिता दादेल […]
पहले दिन बच्चों ने नृत्य कला प्रस्तुत किये टाउन हॉल में कला उत्सव 2015 शुरू 14 हैज19 में- मंच पर बैठे डीइओ व अन्य. हजारीबाग. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में कला उत्सव 2015 की शुरुआत बुधवार को नगर भवन में हुई. उदघाटन डीआरडीए निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर व जिला शिक्षा पदाधिकारी सरिता दादेल ने किया. मौके पर निदेशक ने कहा कि कला की प्रगति, लगाव व समूह में काम करने की भावना का विकास हो. राष्ट्रप्रेम व अपनी संस्कृति का प्रदर्शन हो. आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी परंपराओं, लोक गीतों व संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं. कला उत्सव में जिले के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा नौवीं से 12वीं तक में पढ़नेवाली छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं. वे अपने-अपने क्षेत्र के जनजातीय लोक व परंपरागत कलाएं, नृत्य, संगीत, नाटय कला व चित्रकला प्रस्तुत कर रहे हैं. बुधवार को नृत्य कला की प्रस्तुति की गयी. प्रदर्शनी में 30 विद्यालय के 190 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये. निर्णायक दल में रामकिशोर मेहता, मोमिता मल्लिक, माधुरी पुरुषोत्तम एवं राजीव चक्रवर्ती शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम सिंह, मधुसूदन सिंह, रेयाजउद्दीन खान, राहुल कुमार, राजन खान, ओमप्रकाश, अजय नारायण दास ने सहयोग किया. मौके पर शिक्षोपाधीक्षक संगीता मिंज, बालेश्वर राम, ज्वाला प्रसाद सिंह, अन्य शिक्षा अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










