लीड-भाईचारगी से मनायें पर्व: एसपी

हजारीबाग. दुर्गा पूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण व भाईचारगी माहौल में मनायें. इसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुधवार को नगर भवन में की. अध्यक्षता एसपी अखिलेश कुमार झा ने की. बैठक में एसपी ने कहा कि एक साथ दो-दो त्योहार है. यह बहुत पवित्र महीना है. दुर्गा पूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण […]
हजारीबाग. दुर्गा पूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण व भाईचारगी माहौल में मनायें. इसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुधवार को नगर भवन में की. अध्यक्षता एसपी अखिलेश कुमार झा ने की.
बैठक में एसपी ने कहा कि एक साथ दो-दो त्योहार है. यह बहुत पवित्र महीना है. दुर्गा पूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण वातवरण व हर्षोल्लास के साथ मनायें. गुलाम जिलानी ने प्रशासन से कहा कि पर्व के दिन 24 घंटा नियमित बिजली मिले. इससे पर्व मनाने में किसी को परेशानी नहीं होगी. जामा मसजिद सचिव गुलाम मोइनउद्दीन ने कहा कि दोनों पर्व के दिन पुलिस की मुस्तैदी जरूरी है. खिरगांव व हुरहुडू करबला में बहुत संख्या में भीड़ होती है.
दोनों करबला के आसपास पुलिस गश्ती नियमित रहेगी. मौके पर डीडीसी राजकुमार चौधरी, एसडीओ अनुज प्रसाद, सीएस डॉ धर्मेंद्र, डीएसपी दिनेश गुप्ता, सुमेंद्र कुमार, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, बीडीओ, सीओ समेत नेयाज अहमद, प्रेम गुप्ता, सुनीता देवी, मो नईमउद्दीन, ललन प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, राजीव सिंह, प्रमोद रंजन, गोविंद पासवान, अशोक कुमार, महेंद्र राम, प्रफुल कुमार, मो जावेद, दीपकनाथ सहाय समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










