34 फरियादियों ने सुनायी समस्याएं
हजारीबाग. उपायुक्त के जनता दरबार में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आये 34 फरियादियों ने डीसी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं. डीसी ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया. दूधपनिया बरही के गुलाम मुस्तफा अंसारी के सरकारी राशि गबन करने के संबंध में दिये आवेदन पर […]
हजारीबाग. उपायुक्त के जनता दरबार में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आये 34 फरियादियों ने डीसी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं. डीसी ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया. दूधपनिया बरही के गुलाम मुस्तफा अंसारी के सरकारी राशि गबन करने के संबंध में दिये आवेदन पर उपायुक्त ने एसडीओ बरही को त्वरित जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. शुभम कुमार ने स्कूल फी माफ कराने की फरियाद उपायुक्त से की. बभनवै निवासी मनोज कुमार द्वारा हाईकोर्ट के आदेश को शीघर लागू करने संबंधी उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को न्यायालय के आदेश के आलोक में निलंबन वापसी के लिए जांच व कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निरंजू भुइयां, काली पंडित, नासमां खातून ने भी आवेदन दिया. इसके अतिरिक्त घर गिर जाने, आर्थिक सहयोग, सेफ्टी मशीन बनाने, ट्रांसफारमर, जनवितरण प्रणाली शिल्प कला केंद्र के लिए भूमि देने के संबंध में आवेदन दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










